हरियाणा में भाजपा को तगड़ा झटका, पंथक अकाली दल ने करनाल छोड़ सभी सीटों पर ''INDIA'' का किया समर्थन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 08:14 PM (IST)

कुरूक्षेत्र: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं, एक तरफ किसान खुलकर भाजपा के विरोध में उतर चुके हैं तो वहीं अब पंथक आकाली दल ने भी भाजपा के विरोध में INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान किया है। पंथक आकाली दल के प्रमुख एवं वरिष्ठ सिख नेता जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि हम करनाल में छोड़कर प्रदेश की बाकी सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन का समर्थन करेंगे।

 जगदीश सिंह झींडा ने भाजपा के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हम भाजपा का खुलकर विरोध करेंगे, क्योंकि भाजपा किसान अनाज मंडी व आढ़तियों को खत्म करने पर लगी है। ऐसे में भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते।

पंथक अकाली ने सामूहिक रूप से कि प्रदेश की करनाल लोकसभा सीट को छोड़कर बाकी 9 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे। उन्हें जिताने का भी भरपूर प्रयास होगा और उनके जरिए लोकसभा में किसानों के साथ-साथ झेलम में बंद सिखों के रिहाई का मुद्दा भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि करनाल लोकसभा सीट पर फिलहाल सिख नेता भी मैदान में उतरे हुए हैं और फिलहाल इस सीट पर फैसला नहीं लिया गया। लेकिन वह खुद इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static