7 ministers of Naib Saini lost the election: हरियाणा में BJP की सुनामी के बीच नायब सैनी के 7 मंत्री हारे चुनाव, सभी हैं दिग्गज नेता...

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 04:08 PM (IST)

चंडीगढ़ः  हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार में मंत्री रहे कई नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, रणजीत चौटाला समेत 5 पूर्व मंत्री चुनाव हार गए हैं।  मंत्रियों में अभी तक सिर्फ मूलचंद शर्मा ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि  हरियाणा में कांग्रेस तीसरी बार सत्ता में वापसी करती दिख रही है। पार्टी राज्य के 90 में से 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस शुरुआती बढ़त के बाद अब 37 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन कर सीएम नायब सैनी को चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी है। एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस को प्रदेश में 10 साल बाद सरकार बनाने का भरोसा था। हालांकि, असल नतीजे बिल्कुल उलट हैं।

इन मंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना 
स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता चुनाव हार गए हैं। पंचकूला में उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बड़े बेटे कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई ने हराया है।



वहीं नूंह में मंत्री संजय सिंह हार गए हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद चुनाव जीते हैं। जगाधरी से मंत्री कंवरपाल गुर्जर चुनाव हार गए हैं। यहां कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी अकरम खान ने जीत दर्ज की है।


उधर, हिसार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे। यहां निर्दलीय चुनाव लड़ रही देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने जीत दर्ज की।


इसके साथ ही थानेसर सीट से पूर्व मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार सुभाष सुधा चुनाव हार गए हैं।यहां से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा ने जीत दर्ज की है। रानियां सीट से पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला चुनाव हार गए हैं। यहां से इनेलो-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने जीत हासिल की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static