7 सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे, सरकार को जल्द पूरा करने की दी चेतावनी
punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 03:42 PM (IST)

चरखी दादरी(पुनीत): शहर नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने 7 अप्रैल तक 11 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही अपनी मांगों को जल्द पूरा करने के लिए सरकार को चेतावनी दी। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि सरकार से हुए समझौते को लागू करना तो दूर उसके लिए पत्र तक जारी नहीं किया गया है।
प्रधान सूरज ने कहा कि कर्मचारी सांकेतिक रूप से भूख हड़ताल जारी रखेंगे। फिलहाल काम-काज को प्रभावित नहीं किया गया। अगर सरकार अभी भी उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लेती तो कर्मचारी बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। कर्मचारी ने कहा कि सरकार के साथ जिन मांगों पर सहमति बनी थी। मुख्य मांगों में पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर एलटीसी देने की मांग, कौशल रोजगार निगम को भंग करने, सी व डी-ग्रुप के कर्मचारियों को ऑन रोल करने, सफाई कर्मचारी, सीवर मैन, फायर कर्मचारी के लिए रेगुलाइजेशन पॉलिसी बनाने की मांग की रखी। जब तक उक्त पॉलिसी नहीं बनती, तब तक कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे को जल्द पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)