मंदिर में दानपात्र तोड़कर 70 हजार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 08:03 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): शिकोहपुर गांव के एक मंदिर में देर रात चोरों ने दानपात्र तोडक़र 60 से 70 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। बुधवार सुबह सेवादार पूजा के लिए पहुंचे तो दानपात्र टूटा मिला और सामान बिखरा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।


जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह मंदिर प्रबंधन और सेवादार रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर में देखा कि दान पात्र टूटा हुआ था और परिसर में सामान बिखरा पड़ा था। मंदिर में चोरी होने का पता चला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर बेखौफ होकर मंदिर परिसर में घूमते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर किसी कटर और अन्य औजार की मदद से दान पात्र को तोड़ते हुए साफ नजर आ रहे हैं। चोरी के बाद आरोपी नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static