पंच और सरपंच के लिए 9 जिलों में 78.3 प्रतिशत हुआ मतदान, सबसे ज्याद वोट कुरुक्षेत्र और सिरसा में पड़े

punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 02:12 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में पंच और सरपंच  के लिए मतदान खत्म हो गया। कुल 9 जिलों को मिलाकर 78.3 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 47,57,743 वोटरों में 4,741,206 लोग ही मतदान किए। वोटिंग में कुरुक्षेत्र और सिरसा सबसे आगे रहा। इन जिलों में 81.7 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सोनीपत जिले में सबसे कम 73.1 प्रतिशत ही वोट पड़े।

बता दें कि आज पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कई जिलों में वोटिंग के दौरान छोटी-बड़ी घटनाएं भी होती रही। अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सरपंच पद के लिए ईवीएम का प्रयोग किया गया और पंच लिए बेल्ट पेटी का इस्तेमाल किया गया। पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों ने बताया कि मतदाताओं ने काफी उत्साह के साथ वोटिंग किया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static