निर्माणाधीन फैक्ट्री का लेंटर गिरने से 9 मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर (VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 05:00 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): बहादुरगढ़ के गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री का दो मंजिला लेंटर शेटरिंग के साथ भर भरा कर गिर गया। इस घटना में लेंटर के नीचे दबने से वहां काम कर रहे 9 मजदूर घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए शहर के दिल्ली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां 3 मजदूरों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे का कारण ठेकेदार की लापरवाही बताया जा रहा है। 

PunjabKesari, haryana
 

दरअसल शहर के उद्यमी तिलक राज गर्ग शहर के गणपति धाम में एक फैक्ट्री का निर्माण करवा रहा है। शनिवार देर शाम फैक्ट्री की दूसरी मंजिल का लेंटर डाला जा रहा था। उसी समय कंक्रीट को ऊपर पहुंचने वाला पाइप स्लिप होकर शेटरिंग से टकरा गया। इसके कारण फैक्ट्री का 2 मंजिला लेंटर गिर गया। इससे वहां काम कर रहे 9 मजदूर घायल हो गए। 

PunjabKesari, haryana

घायल मजूदरों को दिल्ली अस्पताल में ले जाया गया, जहां तीन मजदूरा की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में एक बात तो साफ है कि ठेकेदार बिना सुरक्षा उपकरणों के निर्माण कार्य करवा रहा था। साथ ही लापरवाही भी इस हादसे की मुख्य वजह रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static