सोनीपत में तीन फैक्ट्रियों में लगी भयानक आग...मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 06:44 PM (IST)

सोनीपत (कपिल संदाकिया) : सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित तीन फैक्ट्री में आग लगी। राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्री श्याम इलाइट इंटरप्राइजेज और विकास इंटरप्राइजेज और पास में स्थित एक अन्य फैक्ट्री में आग लगी। 

फैक्ट्रीयो में प्लाई और प्लास्टिक दाना बनाने का कार्य होता था। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। सोनीपत और पानीपत के साथ-साथ अन्य जिलों की करीब 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची  कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।सोनीपत के जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का कार्य जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static