धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 98 हजार रुपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 02:13 PM (IST)

जुलाना : क्षेत्र के गांव पौली के एक युवक के खाते से किसी  अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 98 हजार रुपए निकाल लिए है। पीड़ित ने इसकी शिकायत जुलाना पुलिस को दी। गांव पौली निवाली दलबीर ने पुलिस ने बताया कि उसका खाता जुलाना के एक बैंक में है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके खाते से 98 हजार रुपए निकाल लिए है।

खाते से रुपए निकालने का पता तब लगा जब उसके फोन पर रुपए निकाले जाने का संदेश आया। जब उसने बैंक जाकर बैलेस चैक किया तो पता चला किसी अज्ञात ने उसके खाते से 98 हजार रुपए निकाले है। जिसके बाद इसकी शिकायत जुलाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।              

                                                       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Related News

static