63 वर्षीय वृद्धा के साथ 19 वर्षीय युवक ने की छेडख़ानी, फाड़े कपड़े

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2017 - 12:05 PM (IST)

बराड़ा(अनिल कुमार): अंबाला जिले के सोहाना गांव में एक वृद्धा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छेडऩे वाला युवक 19 वर्ष का है। वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने बताया कि वह व उसका परिवार खाना खा कर  सो गए थे। वह बाहर बरामदे की छत के नीचे और उसका परिवार अंदर कमरों में सो रहा था। रात करीब ग्यारह बजे उन्हीं के गांव का रहने वाला सोनू महिला की चारपाई के पास आकर उससे छेडख़ानी करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसने महिला के कपड़े फाडऩे शुरू कर दिए। पीड़ित ने जब शोर मचाया तो सोनू ने महिला से मार-पीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर महिला का परिवार जागकर बाहर आ गया, जिन्हें देख कर सोनू महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए चारदीवारी फांद कर भाग गया। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static