यमुनानगर में ''खूनी'' रंजिश: खजूरी गांव में चाकूबाजी से दहला इलाका, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 09:43 AM (IST)

यमुनानगर: यमुनानगर के खजूरी गांव से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दरअसल देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दो गुटों के बीच हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। 

जानकारी के अनुसार, गांव नागल और खजूरी के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई। शुरुआत में यह मामला सुलझाने के लिए कुछ युवक एकत्रित हुए, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ चाकू और धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दूसरे घायल युवक का इलाज यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दो गुटों के बीच हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, देर शाम गांव नागल और खजूरी के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई। शुरुआत में यह मामला सुलझाने के लिए कुछ युवक एकत्रित हुए, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ चाकू और धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक इस खूनी संघर्ष में एक युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। दूसरे घायल युवक का इलाज यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static