फरीदाबाद में देर रात आई बारात में खूनी संघर्ष, चले,लाठी-डंडे...गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 06:54 PM (IST)

फरीदाबाद ( अनिल राठी): फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के गांव हीरापुर में देर रात आई एक बारात के दौरान जमकर हंगामा हो गया। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस झगड़े में करीब दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static