ट्रॉमा सेंटर में तोड़फोड़: दो पक्षों के बीच झड़प; बीच बचाव करने आए पुलिस कर्मचाारियों से मारपीट(VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 03:46 PM (IST)

करनाल(के.सी.आर्य): करनाल के ट्रामा सेंटर में बागपती गांव में झगड़ने वाले दोनों पक्षों का दोबारा झगड़ा हो गया।  बागपती के एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि वो अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। यहां पर उनके मेडिकल से पहले ही पुलिस ने उनके 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मिल गई। ऐसे में उन्होंने अपने पक्ष के लोगों को मेडिकल के लिए उतारा है। पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की। हमने अपना बचाव किया।

प्रत्यशदर्शी  दिलबाग ने बताया कि यहां पर पुलिस वाले आए। उन्होंने 3-4 लोगों को गाड़ी में बिठाया। गाड़ी के पीछे काफी लोग खड़े थे, उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमने 3 पुलिस वालों को लोगों से पिटने से बचाया और उन्हें बड़ी मुश्किल से अंदर ले गए।  सुलेन्द्र मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि वो सूचना के बाद गांव बागपती में गए थे। वहां पर दोनों पक्षों को समझाया गया। दोनों पार्टी मेडिकल करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में आए। हमें लगा कहीं अस्पताल में झगड़ा ना हो जाए। इसके लिए पुलिस कर्मियों को भेजा था। यहां पर दोनों पार्टियों का हमला हो गया। बचाव करने आए। पुलिस कर्मियों से मारपीट की। पुलिस वालों का मेडिकल करवाया जाएगा। 

डॉक्टरों ने बताया कि सुबह से करीब 60 लोग चोटिल हुए इलाज से आए हैं। शाम के समय अचानक यहां पर भीड़ इकट्‌ठी हो गई। जो आपस में झगड़ने लगे। स्टाफ के साथ भी मारपीट की। पूरा मामला सीसीटीवी के रिकॉर्ड है। हमने कमरे को बंद करके जान बचाई। फिलहाल पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static