राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेता ने पुलिस को दी शिकायत
punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2022 - 07:21 PM (IST)

शिकायत में कटारिया ने कहा कि फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करके अनुसूचित जनजाति की महिला एवं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के प्रति गलत टिप्पणी की है, जोकि एक महिला का अपमान है। अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट में यह मामला दर्ज होना चाहिए। सूरजभान कटारिया ने कहा कि देश के महामहिम राष्ट्रपति का चुनाव जुलाई 2022 में निर्धारित है। संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार विश्व भर की सबसे विशाल एवं सशक्त पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के द्वारा राष्ट्रपति पद हेतु द्रौपदी मुर्मू जी को प्रत्याशी बनाया गया है, जिन्होंने 24 जून को अपना नामांकन दाखिल किया है। कटारिया ने कहा कि राम गोपाल वर्मा की टिप्पणी पूरी अनुसूचित जाति जनजाति विरोधी है, जिस पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)