सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां, पसरा मातम
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 08:28 PM (IST)
सोनीपत : सोनीपत में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे से जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थी उस घर में मातम छा गया। यहां सोनीपत-गोहाना हाईवे पर 2 कारों की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गांव लाठ के 52 वर्षीय अनिल कुमार के रुप में हुई है। परिवार जनों और पड़ोसियों ने बताया कि भिगान में एक फैक्टरी में नौकरी कर रहे अनिल कुमार परिवार समेत शहर की व्हाइट लिली सोसाइटी में फ्लैट में थे। 6 फरवरी को अनिल के भतीजे की शादी है, जिसकी तैयारियों के चलते वह गांव में आए हुए थे। रात करीब 10 बजे के बाद जब वह वापस सोसाइटी लौट रहे थे तो गांव जाहरी के पास वह कार हादसे का शिकार हो गए।
इस घटना की सूचना के बाद थाना सदर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक हादसे की वजह एक कार चालक के फ्लाईओवर पर गलत दिशा से चल रहे होने को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए जांच शुरु कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)