घरौंडा में प्लास्टिक के सामान से भरे गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2023 - 09:20 AM (IST)

घरौंडा (विवेक) : घरौंडा के मेन बाजार स्थित गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक का सामान भरा हुआ था। आग लगने से आसपास के एरिया में अफरा तफरी मच गई। आगजनी की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।  

PunjabKesari

आगजनी से करीब ड़ेढ लाख रुपए का हुआ नुकसान 

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आगजनी की इस घटना में करीब ड़ेढ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित रोशन लाल ने बताया कि उसकी मेन बाजार में एक दुकान है। स्टॉक के लिए उसने मेन बाजार की ही एक गली में गोदाम किराए पर लिया हुआ है। साढ़े चार बजे अचानक गोदाम में धुआं उठने लगा और धुएं ने भयंकर आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग फैलती चली गई। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static