वजीरपुर गांव के पास वेयरहाउस में भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 10:54 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): वजीरपुर गांव के पास स्थित वजीरपुर एन्कलेव में बने एक वेयरहाउस में देर शाम को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया जिन्होंने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान आग लगने के कारण पता नहीं लग पाए हैं। ऐसे में शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगना माना जा रहा है। वहीं, आग लगती देख वेयरहाउस के कर्मचारी बाहर की तरफ भागे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के लिए पानी डालना शुरू कर दिया। काफी देर बाद जब दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया तो आग के धुएं के कारण काफी दिक्कत होने लगी।
लोगों की मानें तो आग की लपटें एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी। वहीं, वेयरहाउस में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची गई जिन्होंने भीड़ लगाकर मौके पर एकत्र लोगों को पीछे हटाया और राहत और बचाव का कार्य तेज कराया। देर रात तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हएु थे।