चुन्नी बनी काल ! सड़क हादसे में गई महिला की जान, परिवार की खुशियां मातम में बदलीं
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 04:57 PM (IST)
करनाल : हरियाणा के करनाल से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति और बच्चों के साथ घूमने निकली थी। उसके लिए यह सफर आखिरी सफर बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिल की पहचान यूपी के शामली निवासी रचना (26) के रूप में हुई। रविवार शाम को रचना पति अश्वनी और बच्चों सहित बाइक पर घूमने निकली थी। अचानक उसकी चुन्नी बाइक के टायर में फंस गई जिससे उनकी बाइक का पूरी संतुलन बिगड़ गया और सभी सड़क पर गिर गए।
सड़क पर गिरने से रचना की मौके पर ही मौत गई, जबकि बच्ची को भी चोट लगी। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)