यमुनानगर में भी जगन्नाथ पुरी जैसा दृश्य, जब श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2024 - 12:11 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर में पिछले कई सालों से लगातार जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस साल भी यमुनानगर के रादौर रोड से यह रथ यात्रा शुरू हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कई श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ जी के रथ का रस्सा खींचकर आगे चल रहे थे। पीछे-पीछे भारी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। बाद में शास्त्री कॉलोनी में इस यात्रा का समापन हुआ, जहां आसमान से क्रेन की सहायता से 56 भोग भगवान जगन्नाथ को लगाए गए। 

इस अवसर पर हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने लोगों को इस आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं श्रद्धालुओं एवं इस्कॉन के साक्षी गोपाल दास, रामनिवास गर्ग ,चिराग सिंगल का कहना था कि यमुनानगर में जगन्नाथ पुरी जैसा दृश्य नजर आया है। जहां भगवान के लोगों को यही दर्शन हुए।

हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु 

यमुनानगर में इस्कॉन एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा पिछले कई सालों से जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस वर्ष निकाली गई रथ यात्रा में विशेष आकर्षण रहा जब 56 भोग क्रेन की सहायता से आसमान से नीचे उतारे गए और भगवान जगन्नाथ को भोग लगाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static