गिरवी रखी मशीन छुड़ाने का खौफनाक तरीका, 25 हथियारबंद  लोगों ने फैक्ट्री में बोला धावा...2.5 लाख कैश पर भी किया हाथ साफ

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 11:00 AM (IST)

पानीपत (सचिन): पानीपत के धूप सिंह नगर स्थित एक धागा बनाने वाली फैक्ट्री में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 20 से 25 हथियारबंद बदमाशों ने अचानक फैक्ट्री में धावा बोल दिया। फैक्ट्री में घुसते ही आरोपियों ने वहां काम कर रहे सभी मजदूरों व कारीगरों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए ताकि कोई पुलिस या मालिक को सूचना न दे सके।

PunjabKesari
इसके बाद आरोपी हाइड्रा मशीन की मदद से फैक्ट्री में लगी भारी-भरकम मशीनों को ट्रक में लोड कर ले गए। इतना ही नहीं, जाते-जाते वे ऑफिस का ताला तोड़कर गल्ले में रखी ढाई लाख रुपये की नकदी भी बटोर ले गए। फैक्ट्री मालिक सत्यजीत के अनुसार, उस्मान अंसारी नाम के व्यक्ति ने कुछ समय पहले उससे पैसे लेकर मशीनें गिरवी रखी थीं।
PunjabKesari

आरोप है कि उस्मान ने बिना पैसे चुकाए हथियारबंद लोगों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल सत्यजीत की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static