जमानत पर छूटे हत्या के आरोपी युवक का अपहरण, पुलिस को मौके पर कार और गोलियों के खोल मिले
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 11:47 AM (IST)
रोहतक: खरावड़ गांव के पास गुरुवार दोपहर 2 बजे फायरिंग कर जमानत पर बाहर आए युवक सत्यवान का अपहरण कर लिया। वह खेड़ी साध का रहने वाला है। वह हत्या के आरोप में जेल में बंद था। गुरुवार दोपहर वह कार में सांपला की ओर से अपने गांव खेड़ी साध आ रहा था।
खरावड़ गांव के पास पहुंचा तो आरोपियों ने फायरिंग की और सत्यवान का अपहरण कर ले गए। घटनास्थल से सत्यवान की कार व खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। सत्यवान की कार में खून भी पड़ा मिला है।
2018 में खेड़ी साध गांव के धर्मेंद्र की हत्या की गई थी। इस मामले में सत्यवान व अन्य के खिलाफ आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है।