Panipat: दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की यमुना में डूबने से मौत, एक दोस्त को बचाया

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 01:04 PM (IST)

पानीपत : अमावस्या पर यमुना में स्नान करने गया उझा गांव का युवक यमुना में डूब गया। युवक अपने दोस्तों के साथ यमुना में स्नान करने गया था। दोस्तों ने एक युवक को बचा लिया जबकि दूसरा युवक गहरे कुंड में डूब गया। जब तक उसको बाहर निकल गया, उसकी मौत हो चुकी थी । उत्तर प्रदेश पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शामली के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है । अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

उझा गांव निवासी कर्मवीर ने बताया कि उसका 14 साल का बेटा हर्ष अपने दोस्त 20 वर्षीय निशांत और चार-पांच अन्य दोस्तों के साथ अमावस्या पर यमुना में स्नान करने गया था। यह सभी दोस्त उत्तर प्रदेश की ओर यमुना में नहा रहे थे, नहाते हुए निशांत और हर्ष गहरे पानी में चले गए। दोनों डूबने लगे तो दोस्तों ने हर्ष को बचा लिया लेकिन निशांत गहरे पानी में बह गया दोस्तों ने शोर मचाया तो लोगों ने इस बारे में उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित किया।
 
 लगभग 1 घंटे बाद निशांत को यमुना से निकाला लेकिन जब तक निशांत की मौत हो चुकी थी। निशांत के शव को फिलहाल शामली के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static