हरियाणा में AAP ने किया संगठन विस्तार, प्रदेशभर में 1400 नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2023 - 03:18 PM (IST)

दिल्लीः हरियाणा में आगामी बैक टू बैक चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल सांगठनिक नियुक्तियों व विस्तार में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी संगठन का विस्तार किया है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी ने 1400 से अधिक नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इन नियुक्त किए गए पदाधिकारियों में जिले से लेकर सर्कल लेवल के पदाधिकारी शामिल हैं। हरियाणा में आदमी पार्टी अब तक 4000 से अधिक पदाधिकारियों का संगठन बना चुकी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)