AAP पार्टी ने मनीष ग्रोवर पर लगाए गंभीर आरोप, बोले-विकास का पैसा हजम कर गए पूर्व मंत्री

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 06:39 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : 19 अक्टूबर से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने रोहतक में प्रदर्शन किया। आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को कचरा मंत्री बता दिया। साथ ही उन्होंने झाड़ू लेकर शहर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा का कहना है कि सफाई कर्मचारी दिवाली से पहले हड़ताल पर चले गए हैं और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर घर में दिवाली मना रहे हैं जबकि शहर के असली हीरो सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर मुख्यमंत्री के नजदीकी हैं। वह बताएं कि विकास कार्यों के लिए आया पैसा कहां है। गौरतलब है कि रोहतक में सफाई कर्मचारी 19 अक्टूबर से हड़ताल पर चले गए हैं जिसके बाद शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है उसी को लेकर आम आदमी पार्टी ने शहर में झाड़ू लेकर अनोखा प्रदर्शन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static