25 मार्च की रैली को लेकर तैयारियों में जुटी 'आप', CM खट्टर को भी दिया न्योता(VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2018 - 05:19 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): आप पार्टी ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभा अौर 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। जनता के सामने अपनी ताकत दिखाने के लिए 25 मार्च को हिसार में रैली करने की घोषणा हो चुकी है। इस रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इस रैली को सफल करने के लिए आप पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके चले प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रदेश कार्यालय में राज्य कार्यकारिणी की बैठक ली और पादाधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस रैली को देखने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को न्योता दिया है। 
PunjabKesari
जयहिंद ने कहा कि भाजपा, इनेलो व कांग्रेस से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो चुका है क्योंकि इन सभी पार्टियों ने जनता को ठगा है। प्रदेश की जनता की आवाज आप पार्टी उठाएगी ओर एक विकल्प प्रदेश की जनता के सामने रखेगी। उनका एजेंडा प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा व मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना है।
PunjabKesari
जयहिंद ने कहा कि जींद की अमित शाह की रैली ने यह शाबित कर दिया है कि जनता भाजपा को प्रदेश से बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को निमंत्रण देते हैं कि 25 मार्च को हिसार में आकर देखें कि जनता की रैली कैसी होती है।उन्होंने दावा किया है कि यह नेताओं की नहीं जनता की रैली होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static