धरना खत्म कर सेक्टर 17 थाने से शाम 6 बजे बाहर निकले आप कार्यकर्ता
punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 08:46 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को चंडीगढ़ पुलिस ने लिया हिरासत में ले लिया था।जिसके बाद शाम 6 बजे तक सांकेतिक धरना के बाद सेक्टर 17 थाना से अनुराग ढांडा समेत कार्यकर्ता बाहर निकल गए। इस दौरान अनुराग ने कहा कि महिला कोच उत्पीड़न मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने कोर्ट में सबूत पेश कर दी है। इसके बावजूद भी मनोहर लाल ने संदीप सिंह को उनके पद से नहीं हटाया है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने कहा था कि जैसे ही खेल मंत्री के खिलाफ कोई भी सबूत मिलेगा उसे पद से हटा देंगे,लेकिन सबूत मिलने के बाद सीएम ने उसे पद से नहीं हटाया।
अनुराग ढांडा ने कहा कि अगर संदीप सिंह को पद से नहीं हटाया गया तो वह हरियाणा में कहीं भी जाएंगे। आप कार्यकर्ता उनका विरोध करते हुए काले झंडे दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल अगर उसे पद से जल्द नहीं हटाए तो उनका भी विरोध किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)