75 पार का नारा देने वाले 40 पर सिमट गये थे, अबकी बार 400 पार नहीं 200 पर सिमट जाएंगेः अभय

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 08:21 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): अभय चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश की जनता का समर्थन इस बार इनेलो के साथ है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राज से जनता दुखी है, इसलिए देश और प्रदेश की जनता भाजपा से छुटकारा पाना चाहती है। इसके अलावा चौटाला ने कहा कि कांग्रेस से दुखी होकर प्रदेश और देश के लोगों ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी और अब भाजपा से दुखी होकर प्रदेश की जनता हरियाणा में इनेलो को सत्ता सौंपेगी। 

PunjabKesari

इस दौरान अभय चौटाला ने सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ अशोक तंवर का फतेहाबाद में विरोध होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोग तंवर का स्वागत क्यों करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से भाजपा के नेता भी तो किसानों का विरोध कर रहे थे। अभय चौटाला ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को Z प्लस सुरक्षा देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मनोहर लाल ने सुरक्षा लेने के लिए अपने पत्र में किसानों से खतरा होने की दलील लिखी थी। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल के मनोहर लाल के कार्यकाल में किसानों के साथ कितने अत्याचार हुए हैं, सबको पता है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश किसानों पर ही निर्भर करता है, भारत देश कृषि प्रधान देश है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल को हरियाणा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल के किसानों पर हुए अत्याचार का बदला अब किसान लेंगे। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेता गांवों में प्रचार करने के लिए जाएंगे, तब भाजपा नेताओं को हरियाणा में विरोध झेलना पड़ेगा। अभय चौटाला ने भाजपा के 400 के पार के नारे पर पलटवार करते हुए कहा कि अब भाजपा 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने आप को देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है लेकिन हरियाणा में 10 सीटों में से कांग्रेस के 6 नेताओं को भाजपा में शामिल करवाकर भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करना चाहती है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static