अचानक टूटी स्टेज, बाल-बाल बचे इनेलो नेता अशोक अरोड़ा(VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Sep 11, 2018 - 10:41 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): सर्व कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर किये जा रहे रोष प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे इनेलो नेता अशोक अरोड़ा उस वक्त बाल-बाल बचे जब एक ट्रक में उनके लिए लगाई गई स्टेज अचानक टूट गई। यह पूरी घटना तब घटी जब सर्व कर्मचारी संघ विधानसभा के घेराव के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ कूच कर रहा था।
PunjabKesari
हाउसिंग बोर्ड चैक पर पुलिस ने इन लोगों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए पूरी तरह से बैरिकेडिंग की थी। जिसके चलते यह लोग वहीं रुक गए। अशोक अरोड़ा ट्रक में बनी स्टेज पर चढ़ गए और सर्व कर्मचारी संघ के लोगों को सम्बोधित करने लगे, स्टेज पर अशोक अरोड़ा के साथ कुछ और लोग भी चढ़ गए। स्टेज पर ज्यादा लोगों के चढ़ने से अचानक स्टेज बीच से भरभरा कर टूट गई। गनीमत यह रही कि ट्रक एक जगह खड़ा था और ट्क के बीच में बनी स्टेज ज्यादा उंची नहीं थी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static