महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर गाली-गलौच, 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 04:24 PM (IST)

जींद (अनिल): उचाना थाना क्षेत्र के गांव कहसून में रात को खाना खाकर गली में घूम रही महिलाओं के साथ गांव के ही 2 युवकों ने उनकी अश्लील विडियो बनाई और विरोध करने पर गाली-गलौच की। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों के खिलाफ धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कहसून गांव की एक महिला ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अक्तूबर रात करीब 9 बजे खाना खाकर वह और 3 अन्य घर के नजदीक गली में घूम रही थी। इस दौरान 2 महिलाएं बाथरूम करने के लिए साइड में बैठ गई। तभी वहां पर गांव का ही विक्रम और एक अन्य युवक वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही अपने मोबाइल फोन से महिलाओं की विडियो बनानी शुरू कर दी। जब महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई करते हुए जातिसूचक गालियां दी। फिर उनके द्वारा शोर मचाने पर अन्य लोग मौके पहुंचे। वह दोनों युवक उनके साथ भी गाली-गलौच करने लगे। फिर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। 

एसएचओ गीता देवी महिला थाना ने  बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक युवक को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ गाली-गलौच और झगड़ा करने तथा धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static