तालाब में पशुओं को नहलाते समय हुआ हादसा, पशुपालक की डूबने से हुई मौत
punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 10:54 AM (IST)
निसिंग : निसिंग के गांव गुनियाना में पशुओं को नहलाते समय एक हादसा हो गया जहां तालाब में डूबने से पशुपालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं पुलिस ने चचेरे भाई मनसा सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया घटना के तहत पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। मृतक के भाई ने बताया कि वह गर्मी के कारण रोज की तरह पशुओं को नहलाने तालाब पर गया था। उसने तालाब में प्रवेश किया, लेकिन फिर दिखाई नहीं दिया। इस घटना को तालाब के पास सड़क किनारे बने ठेके पर बैठा कारिंदा देख रहा था। पशुपालक के बाहर न आने पर उसने परिजनों को सूचित किया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)