करनाल शुगर मिल में हादसा: दो कर्मचारी पर गिरा गर्म पानी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 06:35 PM (IST)

करनाल (विकास): करनाल स्थित शुगर मिल में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो कर्मचारी गर्म पानी से जलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्मचारियों को फिलहाल, कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा तब हुआ जब शुगर मिल में एक जाम पड़ी पाइपलाइन को दो कर्मचारी खोलने का प्रयास कर रहे थे। इस पाइपलाइन में गर्म पानी की धारा प्रवाहित होती रहती है। कर्मचारियों ने जैसे ही वॉल्व को खोलने का प्रयास किया तो एक एकदम से गर्म पानी उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे दोनों कर्मचारी बुरी तरह जल गए। घायल कर्मचारियों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Related News

static