आर्टेमिस अस्पताल में महिला कर्मचारी से असिस्टेंट मैनेजर ने मारपीट कर किया अभद्र व्यवहार

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 08:06 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर के नामी आटेमिस अस्पताल में महिला कर्मचारी सके साथ असिस्टेंट मैनेजर द्वारा मारपीट करने व अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आपबीती जब सेक्टर-50 थाना पुलिस को बताई तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 25 जून को आर्टेमिस अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने थाना सेक्टर-50 में एक शिकायत के माध्यम से बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अधिक समय से आर्टेमिस अस्पताल में कार्यरत है। 25 जून की सुबह ड्यूटी के दौरान उसके टीम लीडर दिलशाद खान ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, कई थप्पड़ मारे तथा धक्का देकर गिरा दिया। दिलशाद पहले भी इसके साथ अभद्र व्यवहार करता रहा है तथा ड्यूटी पर आने से रोकने और नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बनाने संबंधी धमकियां देता रहा है। 

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिलशाद खान (उम्र-36 वर्ष) निवासी फरीदकोट, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी अस्पताल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static