दहेज प्रताडऩा से हुई विवाहिता की मौत मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 10:30 AM (IST)

झज्जर: दहेज प्रताडऩा से हुई विवाहिता की मौत के मामले में झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर गांव महराना वासी एक विवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताडि़त करने व उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 


उन्होंने बताया कि सोमबीर निवासी बेरी ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी 14 फरवरी 2013 को संदीप निवासी महराना के साथ की थी। उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था परंतु उसकी बहन के ससुराल वाले उसे पैसों की मांग को लेकर बहुत तंग करते थे। 


दहेज की मांग को लेकर पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों द्वारा तंग करने से संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। 
उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में मृतका के आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप निवासी महराना के तौर पर की गई जिसको अदालत में पेश किया गया।  अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static