हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, आज से उद्योगों पर Online निगरानी

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 02:25 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी)  प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। 

प्रदेश मुख्यालय से सभी औद्योगिक इकाइयों के प्रदूषण स्तर की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाली इकाइयों को नोटिस जारी करने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी। यह व्यवस्था आज से लागू होगी। एचएसपीसीबी ने अपने मुख्यालय में एक विशेष सेल का गठन किया है, जो उद्योगों में स्थापित OCEMS के माध्यम से प्रदूषण स्तर की लगातार निगरानी करेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static