मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करनी-कथनी एक समान : प्रवीण आत्रेय

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2023 - 09:30 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के महासचिव प्रवीण आत्रेय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। प्रवीण आत्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 दिसम्बर 2022 को करनाल में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम महाकुंभ में कैथल मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम रखने का वादा किया था। हरियाणा सरकार द्वारा कल इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर, मुख्यमंत्री द्वारा किए वादे को मूर्तरूप दिया। समस्त ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री का आभारी हैं।

 

उल्लेखनीय है कि संतों-महापुरुषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत उठाए जा रहे क़दमों से साबित होता है कि मुख्यमंत्री का कथन " हरियाणा एक- हरियाणवी एक" केवल एक नारा नहीं है। अपितु मनोहर लाल ने अपने काम में इसे अपनाया है।

 

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि आज हरियाणा का हर वर्ग सरकार के काम से संतुष्ट हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के पात्र व्यक्ति को उसके दरवाजे पर मिल रहा है। योजनाओं के लाभ के लिए अब जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। आत्रेय ने कहा जहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगातार पुजारियों/पुरोहितों का मजाक बना रहे थे। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पुजारियों/पुरोहितों का सम्मान करते हुए समाज से किए वादे पूरे कर रहे हैं। आने वाले चुनाव में ब्राह्मण समाज अपने सम्मान के प्रतिफल के रूप में भाजपा की जीत में पूर्ण सहयोगी होगा।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static