लोकसभा चुवावों के लिए प्रशासन ने शुरु की तैयारियां, ईवीएम के साथ होगी वीवी पेट

punjabkesari.in Friday, Jan 11, 2019 - 09:28 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज): आने वाले दिनों में देश भर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भिवानी प्रशासन ने चुनावों की तैयारी शुरु कर दी है। डीसी अंशज सिंह ने बताया कि 14 जनवरी के बाद नामांकन के एक दिन पहले तक नए वोट बनाएं जाएंगें। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार ईवीएम के साथ वीवी पेट मशीन लगाई जाएगी। जिसकी जानकारी के लिए सिनेमा हॉल, सिटी केवब पर वीडियो दिखाने के साथ शहर व गांवों में चुनावी पाठशालाएं लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि वीवी पेट होने के बाद वोट किसी दूसरी पार्टी या उम्मीदवार को जाने की शिकायतें नहीं रहेंगीं।

इसी कड़ी में लोकसभा चुनावों तक वोट संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। डीसी अंशज सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 14 जनवरी को नई वोटर लिस्त पब्लिश की जाएगा। उन्होंने बताया कि ये वोटर लिस्ट चुनाव आयोग की साइट पर भी देखी जा सकेगी और इसकी एक-एक कॉपी सभी राजनीतिक पार्टियों को दी जाएगी। उन्होंने इसके लिए राजनीतिक पार्टियों से भी अपिल भी की कि हर युवा का वोट बनाना सुनिश्चित करने में मदद करें।

वहीं उन्होंने बताया कि भिवानी में एनआरआई का एक भी वोट नहीं है। वहीं दिव्यांगो के भी वोट कम मात्रा में हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वोट संबंधी किसी भी जानकारी, जैसे नया वोट बनवाना, वोट ट्रांस्फर करना, कोई त्रुटि दूर करने के लिए बीएलओ से मिलकर या आनलाइन कर सकते हैं। साथ ही चुनाव आयोग के टो फ्री नंबर 1950 से जानकारी ली जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static