कुरुक्षेत्र के बाद हिसार में INLD ने उतारा उम्मीदवार, महिला चेहरे पर खेला दांव

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 04:37 PM (IST)

हिसार : लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो पार्टी ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। अब इनेलो ने हिसार सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हिसार सीट से इनेलो की प्रत्याशी सुनैना चौटाला होंगी। इनेलो ने कुरूक्षेत्र से अभय चौटाला को उतारने के बाद हिसार से महिला उम्मीदवार को उतारा है। सुनैना चौटाला  हरियाणा के दिग्गज नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल की पौत्र वधू है। इनेलो महिला विंग की महासचिव है। 

बता दें कि इससे पहले इनेलो ने कुरुक्षेत्र से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला को उम्मीदवार उतारा था। दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता है जबकि भाजपा की तरफ से अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।
 

सुनैना चौटाला ने 2019 में राजनीति में एंट्री की थी। तब से वह महिला विंग की महासचिव का काम संभाल रही हैं। ऐसे में इनेलो ने सुनैना को उम्मीदवार बनाकर हिसार सीट पर महिला कार्ड खेला है। खास बात यह कि सुनैना देवीलाल परिवार की दूसरी महिला हैं, जो सियासत में एक्टिव हैं। इससे पहले वर्ष 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में सुनैना की जेठानी नैना चौटाला राजनीति में आई थी, जो हलका डबवाली से विधायक बनकर विधानसभा में पहुंची थी। इन दोनों चुनाव में जेठानी की चुनाव यात्रा में देवरानी खास मौकों पर नजर आई थी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static