रोडवेज के बाद अब NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी,स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित(Video)

punjabkesari.in Thursday, Oct 25, 2018 - 11:24 AM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): रोडवेज कर्मचारियों की राह पर अब अब  NHM कर्मचारी भी हो लिए हैं।  NHM कर्मी भी अपनी मांगों को लेकर अाज से दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं, जिसके चलते स्वास्थय सेवाओं के साथ एम्बुलेंस सेवा भी प्रभावित होंगी। बता दें सरकार द्वारा कुछ मांगों को न मानने पर खफा कर्मचारी नागरिक अस्पताल के बाहर राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर बैठे हैं।   

जानकारी के अनुसार प्रदेश में दस दिन से रोडवेजकर्मी हड़ताल पर बैठे है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हड़ताल को लेकर सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों से कई बार बैठक कर मामला सुलझाना चाहा, लेकिन सहमति नहीं बनी जिसके चलते हड़ताल जारी है। रोडवेज हड़ताल के समर्थन में कई विभागों व संगठनों ने सड़कों पर उतरकर सरकार का खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं सरकार भी कर्मचारियों के अागे झूकने को तैयार नहीं है। अब देखना होगा कि एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद अब लोगों को और किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

हरियाणा की हर खबर अब आपके वॉट्सऐप पर, सब्सक्राइब करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static