सरपंचों पर दिए देवेंद्र बबली के बयान को अजय चौटाला ने बताया निंदनीय, कहा - सभी को एक ही लाठी से नही हांका जा सकता

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 02:19 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश कुमार) : जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला इस वक्त प्रदेश के हर जिले में कार्यकर्ताओं  को साथ बैठक कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। इसी कड़ी में अजय चौटाला आज फतेहाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान अजय चौटाला ने सरपंचो को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के बयान का समर्थन किया। उन्होंने हरियाणा सरकार के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के बयान को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि सभी को एक ही लाठी से नही हांका जा सकता। देवेंद्र बबली ने तो सभी सरपंचों को ही चोर कह दिया।

बता दें कि शुक्रवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा था कि बबली को अपने बयानों पर संयम रखना चाहिए। उनके बयानों को धनखड़ ने गैर जिम्मेदाराना बताया था। इस बयान का आज अजय चौटाला ने समर्थन किया।

अजय चौटाला ने अभय सिंह चौटाला द्वारा विधानसभा में उप मुख्यमंत्री व उनके बेटे दुष्यन्त चौटाला को चोर कहे जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सदन में जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है वह निंदनीय है। इसी कारण उन्हें बाहर किया गया। उन्होंने झूठ बोलकर सदन और जनता को गुमराह किया। 5100 पेंशन को लेकर अजय चौटाला ने कहा कि हम निरंतर प्रयासरत हैं और अपने टारगेट को अचीव करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि 2024 के चुनावो में नए विज़न के साथ जनता के बीच जाएंगे। इतना ही नहीं, हमने पिछले वायदे भी पूरे कर लिए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static