भाजपा की सभी 27 जिला कार्यकारिणी घोषित, सीएम सैनी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 08:53 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : भारतीय जनता पार्टी ने एक ही दिन में बुधवार को हरियाणा के सभी जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर सूची जारी कर दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित तमाम बड़े नेताओं ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन का और अधिक विस्तार होगा। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी और देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है, इसलिए समर्पण और निष्ठा भाव से अधिक से अधिक परिश्रम करें। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी भाजपा पदाधिकारी प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आधार बनाकर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे। 

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता संगठन को नई मजबूती प्रदान करते हुए विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि नई और ऊर्जावान टीम भाजपा को और अधिक मजबूत करने का काम करेगी। डा. पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक मेहनत करें और निष्ठा व समर्पण भाव से मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ, मंडल, शक्ति केंद्र और जिला स्तर के कार्यक्रमों को पार्टी की योजना के अनुसार पूरा करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो न केवल जनता की समस्याओं के समाधान में अग्रणी रहते हैं, अपितु सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का सेतु भी बनते हैं। बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। बड़ौली ने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम सभी केंद्र की मोदी और प्रदेश की नायब सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाएं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को। -  Athrav - Online News Portal

संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि नई और ऊर्जावान टीम से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी टीम भावना से काम करते हुए बूथ स्तर तक भाजपा को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से मिलने वाले हर कार्य को निष्ठा व समर्पण भाव से पूर्ण करे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि जिलों में हुई संगठनात्मक नियुक्तियों से संगठनात्मक कार्यों को और गति से किया जा सकेगा। अरविंद ने बताया कि हरियाणा में 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से 27 जिले बनाए हैं। हांसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद महानगर), गुरुग्राम महानगर, गोहाना और डबवाली पांच नए जिलों सहित सभी 27 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा बुधवार को जिला अध्यक्षों द्वारा की गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static