पिछली विभागीय परीक्षा में फेल हुए सभी 90 पटवारी हुए पास, अब मनपसंद विभाग चुनने का मिला मौका!
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 01:06 PM (IST)
चंडीगढ़: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की पिछली विभागीय परीक्षा में फेल होने वाले सभी 90 नए पटवारी उत्तीर्ण हो गए हैं। इनको अब शुक्रवार सुबह 9 बजे तक जिलावार राजस्व विभाग या दूसरे विभागों में जाने के विकल्प का चयन करना होगा। विभाग ने बुधवार को पटवारियों की परीक्षा परिणाम घोषित किया।
राजस्व विभाग के अलावा कंसोलिडेशन ऑफ होल्डिंग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, फोरेस्ट डिपार्टमेंट, नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, लोक निर्माण विभाग का भी नए पटवारी चयन कर सकते हैं। राजस्व विभाग में जाने के लिए नए पटवारी 5-5 जिले चुन सकते हैं।
भू-अभिलेख विभाग के निदेशक डॉ. यशपाल ने बताया कि जिन नए पटवारियों को दूसरे विभागों में तैनाती दी है उन्हें समान वेतनमान देने को लेकर सरकार के पास 10 दिन पहले प्रस्ताव भेजा गया है। कहा कि उम्मीद है कि अगले माह तक सकारात्मक निर्णय आ सकता है।