अन्नदाताओं का  ''जाम आंदोलन'' आज, अंबाला का शंभू टोल हुआ फ्री

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 11:55 AM (IST)

अंबाला: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार 17वें दिन भी जारी है। टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है, प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है। किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।हरियाणा में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कल देर रात करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा को बंद कियाय़ हरियाणा के अंबाला में शंभू टोल प्लाजा से होकर जाने वाले वाहन आज किसानों द्वारा बुलाए गए टोल-फ्री आह्वान के बाद फ्री कर दिए गए हैं।

विभिन्न राज्यों के हजारों किसान पिछले करीब दो हफ्ते से दिल्ली के सिंघू, टिकरी, गाजीपुर और चिल्ला (दिल्ली-नोएडा) बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि टिकरी और ढांसा बॉर्डर यातायात के लिए बंद है जबकि झटीकरा बॉर्डर केवल दो पहिया वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए खुला है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static