फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन कैप्टन अमरिंद्र सिंह का अनिल विज ने जाना हाल-चाल
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 09:13 PM (IST)
चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता कैप्टन अमरिंद्र सिंह से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने की मंगलकामना की। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंद्र सिंह अस्वस्थ हैं तथा फोर्टिस में उनका उपचार चल रहा है।