अनिल विज ने खिलाड़ियों के लिए दी बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बने स्टेडियम का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 07:30 PM (IST)

अंबाला(अमन): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी को करोड़ों की लागत से बने फूटबाल स्टेडियम की सौगात दी है। प्रतियोगिता का शुभारंभ गृह मंत्री ने किक मारकर किया। शाम को अंडर-14 व 17 फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमें मिक्की मॉडल स्कूल की टीम ने बाजी मारी। विजेता टीम को गृह मंत्री ने सम्मानित  भी किया। 

 

PunjabKesari

 

हरियाणा मेडल लाने में 50 प्रतिशत आगे: विज

वहीं अनिल विज ने संबोधन के दौरान बचपन के दिन भी याद किए। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब, लेकिन अब इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि खेल में बहुत स्कोप हैं। भले ही हरियाणा का क्षेत्रफल 1.3 प्रतिशत है, लेकिन मेडल लाने में 50 प्रतिशत हैं। हरियाणा की मिट्टी में खेल है और खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इस मौके पर गृह मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपए की राशि अंबाला फुटबॉल संघ को देने की घोषणा की।  

                  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static