अंकित हत्याकांड : एनकाउंटर में ढेर दोनों शार्प शूटर सोनीपत के...शूटर मोहित घर से था लापता, मौत की खबर सुन मां हुई बेसुध
punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 01:35 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : उत्तर प्रदेश के शामली में हुए हरियाणवी सिंगर अंकित हत्याकांड में एनकाउंटर किए गए दोनों शार्प शूटर सोनीपत के रहने वाले हैं। गोगी गैंग का शार्प शूटर मोहित, जो सोनीपत के गांव बेयापुर खुर्द का निवासी था, हाल ही में सुर्खियों में आया है। वही परिवार को कोई जानकारी नहीं थी और 6 महीने से लापता था, मौत की खबर सुनने के बाद मोहित की मां बेसुध हो गई और परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों शूटर बागपत के रास्ते लोनी से फरार हो रहे थे और दोनों की सुबह औद्योगिक क्षेत्र के पास सोनीपत जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने दोनों को घेर लिया। जब पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग कर दी।
पुलिस की फायरिंग में जहां दोनों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतक मोहित और सुमित दोनों सोनीपत के रहने वाले हैं। मोहित का परिवार पहले किराए के मकान में रहता था, लेकिन पिछले 6 महीने से उसकी मां, भाई और बहन अपने मामा के पास रह रहे हैं।
मोहित 6 महीने पहले घर से था लापता
मोहित 6 महीने पहले घर से लापता हो गया था और उसकी मां उसे बेदखल कर चुकी थी। 9वीं कक्षा के बाद ही मोहित ने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। वह पहले दोस्तों के साथ हुए झगड़े के मामले में जेल गया था। पैरोल पर वापस आने के बाद उसने बेयापुर खुर्द छोड़ दिया था।
हरियाणवी सिंगर अंकित बाल्यान की हत्या के मामले में भी मोहित का नाम सामने आया था। हालांकि उसके परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मोहित की मां ने बताया कि मोहित बार-बार सुधरने की बात कहता था, लेकिन उसके आसपास के दोस्त उसे सुधरने नहीं दे रहे थे।
मोहित की घरवालों से आखिरी बातचीत 6 महीने पहले हुई थी, जिसके बाद परिवार को उसकी कोई खबर नहीं थी। यूपी पुलिस ने उसे कब पकड़ा और कब उसका एनकाउंटर किया, इस बारे में भी परिवार को कोई जानकारी नहीं थी।मोहित की मौत की खबर सुनकर उसकी मां बेसुध हो गई, और उसकी बहन, भाई और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहित की मां, बहन और छोटा भाई अब अपने मामा के पास रहते हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)