एंटी नारकोटिक्स सेल नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, इतने किलो गांजा बरामद

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2023 - 11:42 PM (IST)

ऐलनाबाद(सुरेन्द्र सरदाना): शहर की  एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ कुल्लू पुत्र निशान सिंह वासी वार्ड नंबर 6 ऐलनाबाद के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।     

मिली जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स पुलिस  गश्त  पड़ताल के दौरान शहर के  बिजलीघर घर के नज़दीक वार्ड नंबर 6 ऐलनाबाद पर मौजूद थी की  तभी सामने गली से एक लड़का अपने दाहिने हाथ में एक थैला प्लास्टिक पकड़े हुए खड़ा दिखाई दिया। जिसने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर एकदम घबरा कर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा तो शक के बिना पर युवक को काबू कर  वापस मुड़कर जाने व थैला प्लास्टिक में क्या है के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके चलते एंटी नारकोटिक्स पुलिस को उक्त युवक पर शक हुआ। शक के बिना पर थैला प्लास्टिक को चेक किया गया तो उसमें 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने थाना ऐलनाबाद में उक्त आरोपी के खिलाफ  धारा 20बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

            (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)        

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static