दहशत फैलाने के इरादे से असमाजिक तत्वों ने कॉलोनी में खड़ी दर्जनों गाडिय़ों के शीशे तोड़े

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 04:46 PM (IST)

भिवानी(अशोक भारद्वाज): शहर की कृष्णा कॉलोनी में एक दिन में दो-दो बार असमाजिक तत्वों द्वारा दहशत फैलाने से परेशान होकर कालोनी वासी आज लघु सचिवालय में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। कालोनीवासियों ने एक मांग पत्र सौंपा और मांग की कि आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करे। अभी दो दिन पहले ही दो बाईक सवार असमाजिक तत्वों ने शहर की आधा दर्जन कालोनियों में करीब 3 दर्जन गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए थे, जिसके कारण पूरे शहर में ही दहशत का माहौल बन गया था।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि उसी दिन लगभग रात 10 बजे कृष्णा कालानी में 3 बाईक सवार असमाजिक तत्वों ने गलियों में घूमकर लाठियां लहराई और भद्दी गालियां देकर चले गए। उन असमाजिक तत्वों जल्द ही गिरफ्तारी की मांग को लेकर वे आज पुलिस अधीक्षक से मिले आए हैं। उन्होंने मांग रखी कि ऐसे असमाजिक तत्वों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाए। उन्होनें मांग करते हुए यह भी कहा कि कृष्णा कालोंनी में एक पुलिस चौकी भी बनाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static