अनुराग ढांडा ने सरकार को फिर घेरा, कहा- BJP के राज में असुरक्षित महसूस करती हैं बेटियां
punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2023 - 12:50 PM (IST)

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने फिर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सवाल उठाए।
अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी सरकार के राज में बेटियां असुरक्षित महसूस करती हैं। जहां जींद के स्कूल में 60 छात्राएं पीड़ित है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। हिसार के स्कूल में भी छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना हुई। महिलाओं के खिलाफ रेप, हत्या, छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बीजेपी का चरित्र महिला विरोधी है। मुख्यमंत्री छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री संदीप सिंह को बचा रहे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महिला अपराध के मामलों पर पुलिस का कंट्रोल न के बराबर है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)