राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के नए सदस्य नियुक्ति, दिल्ली में हुआ भव्य कार्यक्रम, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

punjabkesari.in Sunday, Apr 13, 2025 - 10:39 AM (IST)

दिल्ली : राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह गुप्ता की अध्यक्षता में राकेश कुमार गुप्ता को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष, अनिल सिंघल को प्रदेश महामंत्री, मदनलाल गोयल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। 

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य CA महेश गोयल जी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवाई में दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट की। नवनियुक्त पदाधिकारी ने कहा कि हम व्यापारियों की भलाई के लिए कार्य करेंगे और राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ का जो उद्देश्य है। सभी ट्रेड एसोसिएशन को एक छत के नीचे लाना तथा उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना तथा सरकार की नीतियों को व्यापारियों तक पहुंचाना है उसे हम पूर्ण निष्ठा से करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static