Haryana में सांसों पर संकट: गुरुग्राम में 500-फतेहाबाद में 416 पहुंचा AQI; पढ़ें अपने शहर का हाल

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 09:47 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति लगातार खराब हो रही है। गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर 500 और फतेहाबाद में 416 तक पहुंच गया है। दिन प्रतिदिन पराली जलाने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसको लेकर हरियाणा सरकार एक्शन में दिख रही है।

बता दें कि हरियाणा में पराली जलाने के 13 नए मामले दर्ज किए हैं। वहीं अब तक 713 जगहों पर पराली जलाई गई है। ऐसे में हरियाणा सरकार भी सख्ती के मूड में दिख रही है। हरियाणा सरकार ने पराली जलाने से रोकने में कोताही बरतने के मामले में 11 अधिकारियों को चार्ज शीट किया है। 383 अधिकारियों को नोटिस दिए जा चुके हैं। 26 कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। अब तक 186 किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है और 34 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

प्रदेश के 16 शहरों में AQI 300 पार

वहीं प्रदेश के 16 शहरों में AQI 300 के पार चल रहा है। इसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला, बहादुरगढ़, भिवानी, हिसार, चरखी-दादरी, धारूहेड़ा, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, मंडीखेड़ा, पंचकूला, सोनीपत और यमुनानगर जिले शामिल हैं। वहीं पानीपत और पलवल प्रदूषण का स्तर कम है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static