खुद की भगवान से तुलना करने वाले भाजपा के मंत्री का वहम दूर करेगी जनता: अर्जुन

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 02:38 PM (IST)

कुरुक्षेत्र  (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र लोकसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। मोदी की रैली के बाद जहां भाजपाई जोश में हैं, वहीं विपक्षी दल भी मोदी के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। इंडियन नेशनल लोक दल के लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन चौटाला देर शाम तक लोगों से जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। 

इस दौरान उन्होंने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी द्वारा कसे तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरा तो नाम संयोगवश अर्जुन है और मैं अपनी तुलना उस अर्जुन से कभी नहीं करता जो महाभारत के रण में एक योद्धा थे, पर भारतीय जनता पार्टी के मंत्री अपनी तुलना अगर भगवान कृष्ण से करते हैं तो जनता जल्द ही उनका यह वहम दूर कर देगी।

बता दें कि राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने मंच से कहा था कि अर्जुन कुरुक्षेत्र में आ तो गया है पर यहां जीत उसकी हुई है जिसके साथ कृष्ण रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static